National
जम्मू में निर्माणाधीन पुल गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

श्रीनगर. जम्मू के बंतलाब इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक गिर गया। इस दुर्घटना के बाद मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य के दौरान अब तक एक व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




