Chhattisgarh
बोरे-बासी दिवस पर सीएम साय का तंज, सुशासन तिहार की भी शुरुआत

रायपुर। विष्णु देव साय ने कांग्रेस के बोरे-बासी दिवस पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इसे मनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गांवों में लोग रोज बोरे-बासी खाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कुछ लोग खुद को ज्यादा छत्तीसगढ़िया दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं प्रदेश में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान 10 जून तक चलेगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद इन शिविरों में शामिल होकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर निराकरण करेंगे।



