कोंडागांव में भीषण आग से हड़कंप, 15 फीट ऊंची लपटों ने मचाई दहशत

Kondagaon। शहर के विकास नगर क्षेत्र में स्टेडियम के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 15 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना के दौरान दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया, जिससे हालात और भयावह हो गए।
आग तेजी से फैलने लगी तो लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद काबू, कारण अब तक साफ नहीं
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आसपास नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर काबू नहीं पाया जाता तो आग रिहायशी इलाकों तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।




