Chhattisgarh
कैबिनेट बैठक शुरू, धान सरप्लस की नीलामी और बस्तर 2.0 पर चर्चा संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडलीय उप समिति की सिफारिश पर धान सरप्लस की नीलामी के निर्णय पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद ‘बस्तर 2.0’ प्रोजेक्ट को लेकर भी कैबिनेट में विचार-विमर्श होने के आसार हैं। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास योजनाओं पर असर पड़ सकता है।



