Raipur: Chief Minister Vishnudeo Sai Unveils Grand
ChhattisgarhState

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बाबासाहेब की 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब की 21 फीट ऊंची पंचधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री ने समाज के विकास के लिए 60 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा भी की।

60 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

आयोजन समिति की मांग पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने मंगल भवन, सामुदायिक भवन के निर्माण और अन्य जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की राशि तत्काल स्वीकृत करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये निर्माण कार्य स्थानीय स्तर पर सामाजिक समरसता को और मजबूत करेंगे।

शिक्षा और समानता का दिया संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने ही शोषित और पिछड़े वर्गों को समाज में सम्मानजनक स्थान और अधिकार दिलाए हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर बाबासाहेब ने सिद्ध किया कि शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है।

विकसित भारत और बाबासाहेब के सपने

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबासाहेब के सपनों को साकार कर रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि “विकसित भारत” के लक्ष्य के साथ छत्तीसगढ़ सरकार भी “विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण के लिए बाबासाहेब के आदर्शों पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

डॉ. अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति वहां की महिलाओं की स्थिति से तय होती है। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों की जानकारी दी और नागरिकों से सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक अवसर पर कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक किरण सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, eअनुज शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे प्रदेश में बाबासाहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker