Sakti: Major Accident at Vedanta Power Plant
Chhattisgarh

सक्ती: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 10 मजदूरों की मौत और कई घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक भीषण हादसा हुआ है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित इस प्लांट में बॉयलर फटने से हुए विस्फोट में अब तक 10 मजदूरों की जान जा चुकी है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है।

परिजनों का फूटा गुस्सा

हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने प्लांट के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की और एम्बुलेंस को रोककर घायलों से मिलने की मांग की। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रबंधन ने प्लांट का गेट बंद कर दिया है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

राहत और बचाव कार्य तेज

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मलबे में दबे श्रमिकों को निकालने के प्रयास निरंतर जारी हैं। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों का उपचार जिंदल अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह एक अत्यंत पीड़ादायक हादसा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष ने भी जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने और घायलों के लिए समुचित उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker