The first phase of the census will begin in Chhattisgarh on May 1st.
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, मकानों की सूची तैयार करने के साथ सुविधाओं की ली जाएगी जानकारी

रायपुर। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में पहले चरण का कार्य एक मई से शुरू होने जा रहा है। 30 मई तक चलने वाले इस अभियान में मकानों की सूची तैयार की जाएगी और उनकी गणना की जाएगी। यह जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके तहत आवासीय और व्यावसायिक भवनों की स्थिति, उनके उपयोग और वहां उपलब्ध सुविधाओं का डेटा जुटाया जाएगा।

आम जनता के लिए स्व-गणना का विकल्प डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इस बार नागरिकों को स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा दी गई है। इच्छुक व्यक्ति 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और मकान की जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक विशेष आईडी दी जाएगी, जिसे उन्हें प्रगणक (Enumerator) के घर आने पर दिखाना होगा। प्रगणक उस जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप से जमा करेंगे।

इन बिंदुओं पर दर्ज होगी जानकारी मकान सूचीकरण के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। इसमें मकान का प्रकार (कच्चा या पक्का), उपयोग का उद्देश्य, परिवारों की संख्या और बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस और इंटरनेट की उपलब्धता शामिल है। यह डेटा देश की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं, शहरी और ग्रामीण विकास तथा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए आधार बनेगा।

गोपनीय रहेगी जानकारी जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ के अनुसार, एकत्रित की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और सरकारी नीतियों के निर्माण के लिए किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। प्रगणक अधिकृत पहचान पत्र के साथ घर-घर पहुंचेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत कर्मियों को ही सटीक और सत्य जानकारी प्रदान करें।

निगरानी के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम अभियान की सुचारू निगरानी के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से कार्यों का निरीक्षण करेंगे। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन प्रणाली भी उपलब्ध रहेगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश के भविष्य की समावेशी योजनाओं और संसाधनों के सही आवंटन में सहायक सिद्ध होंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker