Agniveer Recruitment 2026: Application Deadline Changed
Chhattisgarh

Agniveer Recruitment 2026: बदल गई आवेदन की लास्ट डेट, अब 10 अप्रैल तक खुला है पोर्टल; 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 13 फरवरी 2026 से शुरू हुए थे। इसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के युवा पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार अलग अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिले में युवाओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इसके अलावा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker