रायपुर-बिलासपुर समेत इन 14 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’: अगले 24 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा, घर से निकलने से पहले पढ़ें नई गाइडलाइन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदल दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने, खुले मैदान में न रहने, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने के साथ ही मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करने को कहा गया है। किसानों को भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।


