CG Weather Update: Major U-Turn in Chhattisgarh's Weather
Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न! अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर। मौसम विभाग के अप्रैल माह के आउटलुक के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अप्रैल के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम मिलीजुला रहेगा, जहां कुछ दिन पारा ऊपर जाएगा तो कुछ दिन बादलों और बारिश के कारण तापमान गिरेगा।

वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिन तक आंधी, बारिश तथा ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है, लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। राजनांदगांव में सर्वाधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार तोकापाल में दो सेंटीमीटर, भनपुरी में एक सेंटीमीटर, जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा हुई है।

मौसम में बदलाव का कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है। राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker