कल से बदल रहा है वित्त वर्ष, 1 अप्रैल को आपके शहर में बैंक खुलेंगे या नहीं? RBI ने बताई बंद रहने की असली वजह

नई दिल्ली, 31 मार्च 2026। आज वित्त वर्ष 2025-26 का आखिरी दिन है। कल 1 अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो जाएगा। यदि आप 1 अप्रैल को बैंक जाने का सोच रहे हैं तो ध्यान दें कि इस दिन देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, 1 अप्रैल को आइजोल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला को छोड़कर सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन छह शहरों में बैंक खुले रहेंगे।
बैंक बंद होने की वजह
आरबीआई ने 1 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी वित्त वर्ष की वार्षिक क्लोजिंग की प्रक्रिया के लिए घोषित की है। इस दिन बैंक पिछले वित्त वर्ष के खाते बंद करने, बैलेंस शीट बनाने, डेटा की जांच करने और सालाना ऑडिट जैसे आंतरिक कार्य करते हैं। आरबीआई पहले से ही बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस दिन, किन शहरों में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में भी कई शहरों में अलग-अलग दिनों पर बैंक बंद रहेंगे।



