Ambikapur: Day 3 of the Wrestling Competition at
Chhattisgarh

अंबिकापुर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कुश्ती स्पर्धा का तीसरा दिन, विजेताओं को पदक प्रदान

अंबिकापुर, 30 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी मुकाबलों का रोमांच जारी रहा। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच लगाते हुए जीत के लिए जोर लगाया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान किए गए।

कड़े मुकाबलों के बीच विजेता पदक प्राप्त करने वालों में महिला सीनियर 53 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की नेहा ओराँव ने स्वर्ण, असम की प्रतिमा खाखलरी ने रजत, तथा असम की मैनारी खाखलरी और मिजोरम की लालवेनहीमी ने कांस्य पदक जीता।

महिला सीनियर 76 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक की मनीषा जुवाव सिद्दी ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की मुस्कान ने रजत, और मिजोरम की लालहमंगहिसंगी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में ग्रीको-रोमन सीनियर 60 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक के रोहन एम दोद्दामनी को स्वर्ण, राजस्थान के दिनेश सोलंकी को रजत, तथा मेघालय के झु पा यू झु नोंगतडु ने कांस्य पदक जीता।

फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम भारवर्ग में जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के मोहित कुमार ने रजत, और जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद वसीम चौधरी ने कांस्य पदक जीता।

ग्रीको-रोमन सीनियर 87 किलोग्राम भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के पीयूष गुज्जर को स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर के रियाज हुसैन को रजत, एवं हिमाचल प्रदेश के टेकचंद ने कांस्य पदक जीता।

फ्रीस्टाइल सीनियर 65 किलोग्राम भारवर्ग में बिहार के मुलायम खरवार ने स्वर्ण, राजस्थान के राकेश कुमार मीना ने रजत, और कर्नाटक के कैम्पानगौड़ा वी केम्प्पणवार ने कांस्य पदक जीता।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker