A flood of jobs in Sakti district
Chhattisgarh

सक्ती जिले में नौकरियों की बौछार: जनपद पंचायतों और आईटीआई में लगेंगे रोजगार मेले, देखें आपके ब्लॉक में किस दिन आएगा कैंप

सक्ती। जिला पंचायत सक्ती के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप एसआईएस इंडिया कंपनी लिमिटेड अनूपपुर और एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच के सहयोग से जनपद, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर लगाए जाएंगे। पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा 1 अप्रैल को जनपद पंचायत डभरा, 2 अप्रैल को जनपद पंचायत जैजैपुर तथा 3 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा और जनपद पंचायत सक्ती में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा 21 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा, 22 अप्रैल को जनपद पंचायत जैजैपुर, 23 अप्रैल को जनपद पंचायत डभरा और 24 अप्रैल को जनपद पंचायत सक्ती में कैंप लगाए जाएंगे।

इसके अलावा शासकीय आईटीआई मालखरौदा में 25 अप्रैल, शासकीय आईटीआई जैजैपुर में 27 अप्रैल तथा शासकीय आईटीआई डभरा में 28 अप्रैल को भी प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker