CM Vishnu Deo Sai Jashpur Visit: जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री साय, सामूहिक विवाह में 240 नवदंपतियों को देंगे आशीर्वाद

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 240 नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे।
यह भव्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे और उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि सभी प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



