छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: जीपीएम जिले के एसपी ने 67 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, देखें सूची

पेण्ड्रा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के आदेश पर 67 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की गई है, जिसके तहत कई थानों और चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सुरेश ध्रुव को मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शनिप रात्रे को साइबर सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे जिले में साइबर अपराधों पर निगरानी मजबूत होने की उम्मीद है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस आदेश में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और उप निरीक्षक समेत विभिन्न श्रेणियों के कुल 67 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और क्षेत्रीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।






