रायपुर में आज प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। शहर में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। बेरोजगार युवा छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर इसमें शामिल हो सकते हैं।
कैंप में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पोस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर कैंप स्थल पर पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हों।



