नवरात्रि विशेष: कर्ज और बाधाओं से मुक्ति दिलाएंगे पीली सरसों के ये अचूक उपाय

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा भक्तों की रक्षा करती हैं और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। नवरात्रि का यह पावन पर्व 27 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धा के साथ की गई पूजा और व्रत से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के समय कुछ विशेष उपाय करना शुभ माना जाता है। इनमें पीली सरसों के उपाय भी शामिल हैं, जिन्हें प्रभावी बताया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को नवरात्रि के दौरान करने से आर्थिक तंगी, कर्ज और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है।
नवरात्रि में पीली सरसों के कुछ प्रमुख उपाय इस प्रकार हैं
नवरात्रि के दौरान थोड़ी सी पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं और इसे घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने की मान्यता है।
रात के समय एक मुट्ठी पीली सरसों को सिर से सात बार वारकर किसी सुनसान स्थान या बहते जल में प्रवाहित करें। इससे धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होने की बात कही जाती है।
पीली सरसों को लाल कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
मंगलवार और रविवार को पीली सरसों को सिर से सात बार वारकर घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर या किसी चौराहे पर फेंकने से करियर में आ रही परेशानियां दूर होने की बात कही जाती है।
नवरात्रि के दौरान पूजा करते समय चांदी की कटोरी में पीली सरसों रखकर माता के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें, इसे शुभ माना गया है।



