A Dash of Emotion with the Action
Entertainment

एक्शन के साथ इमोशंस का तड़का: धुरंधर 2 में दिखेगा हमजा के अतीत का सफर, रॉ और रियल अंदाज में वापसी

नई दिल्ली। किसी भी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से दर्शकों को वही पुराना रोमांच और मसाला मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस परंपरा को तोड़ते हुए बिल्कुल अलग अंदाज पेश किया है। फिल्म का दूसरा भाग पहले पार्ट के मुकाबले अधिक रोमांचक जरूर है, लेकिन इस बार मसालेदार तड़के की जगह इमोशंस को प्राथमिकता दी गई है।

अगर दर्शक ‘धुरंधर 1’ के शोर-शराबे, गानों और स्टार स्वैग की उम्मीद लेकर थिएटर पहुंचते हैं, तो ‘धुरंधर 2’ उन्हें चौंका सकती है। फिल्म अपने कैप्शन के अनुरूप सीधे रिवेंज की कहानी से शुरुआत करती है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म अपने पहले भाग से किन मायनों में अलग है।

पहला, फिल्म में फीमेल लीड और डांस नंबर पूरी तरह गायब हैं। पहले पार्ट में ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिला था और गाने सोशल मीडिया पर छाए थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने फिल्म को ज्यादा रॉ और रियल बनाने पर जोर दिया है। किसी भी तरह का कमर्शियल डांस नंबर इसमें शामिल नहीं किया गया है।

दूसरा, इस बार फिल्म में न तो कोई खास हुक स्टेप है और न ही वैसा म्यूजिकल आकर्षण। पहले भाग के गाने और स्टाइल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में इस तरह का कोई ट्रेंडिंग म्यूजिक एलिमेंट नजर नहीं आता।

तीसरा, फिल्म में Akshaye Khanna की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा महसूस होती है। पहले पार्ट में उनकी दमदार मौजूदगी और संवाद अदायगी फिल्म की खास पहचान थी। हालांकि, दूसरे भाग में कई खतरनाक विलेन हैं, लेकिन उस स्तर का प्रभाव देखने को नहीं मिलता।

चौथा, इस बार फिल्म में ड्रामा के साथ इमोशंस का संतुलन देखने को मिलता है। जहां पहला भाग पूरी तरह एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा पर आधारित था, वहीं ‘धुरंधर 2’ में एक्शन के साथ भावनात्मक पक्ष को भी मजबूती से दिखाया गया है।

पांचवां, फिल्म में ‘हमजा’ के किरदार की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है। पहले भाग में यह किरदार रहस्य बना हुआ था, लेकिन इस बार उसके सफर और पृष्ठभूमि को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है, जिससे कहानी को गहराई मिलती है।

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ पहले भाग की नकल नहीं है, बल्कि एक नया प्रयोग है। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि दर्शकों को यह बदलाव पसंद आ रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker