Chhattisgarh
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमनार के आमाघाट में लहलहा रही थी अफीम की फसल, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दी दबिश

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से यह खेती कराई जा रही थी। पुलिस ने मार्शल सांगां नामक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अफीम की अवैध खेती का खुलासा हो चुका है।



