Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, सरहुल पूजा में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जशपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री सरहुल पूजा में शामिल होंगे और अपने गृह जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे के बाद वे शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे।



