Coordination between the government and the
Chhattisgarh

सरकार और संगठन में बढ़ेगा तालमेल: अब मंत्रियों के निजी स्टाफ में भी तैनात होंगे संघ प्रशिक्षित कार्यकर्ता

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरियाणा के समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक बदलावों पर गहन मंथन किया गया। सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जल्द नए संगठन महामंत्री मिल सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक संघ ने करीब 50 प्रचारकों को बीजेपी में विभिन्न जिम्मेदारियां देने पर विचार किया है। मध्य प्रदेश में संभागीय स्तर पर संगठन महामंत्री की नियुक्ति की चर्चा भी तेज है। इसके साथ ही संघ अपने वर्तमान ढांचे में बदलाव करते हुए प्रांतीय इकाइयों के स्थान पर संभाग स्तर पर कार्यक्षेत्र तय करने की योजना बना रहा है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल मालवा, मध्य भारत और महाकौशल क्षेत्र के रूप में संगठनात्मक ढांचा है। प्रस्तावित बदलाव के बाद इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर और रीवा जैसे संभागों को अलग कार्यक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संघ मंत्रियों के निजी स्टाफ पर निगरानी बढ़ा सकता है। नई व्यवस्था में केवल संघ से प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ही तैनाती की जा सकती है, जो सरकार के समन्वय से कार्य करेंगे।

इसके अलावा संघ पृष्ठभूमि से जुड़े कुछ बीजेपी नेताओं को पदोन्नति मिल सकती है, जबकि कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की संघ में वापसी की संभावना भी जताई जा रही है। इन संभावित बदलावों को संघ और बीजेपी के बीच समन्वय को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हालांकि इन पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker