विधानसभा अपडेट: प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी कार्यवाही, कई मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान जर्जर सड़कों और कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा और हंगामे के आसार हैं।
सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।
आज विधानसभा में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। इसके अलावा विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे, जिस पर सदन में बहस होने की संभावना है।
वहीं विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। इसके साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी। मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।



