प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 महिलाओं का “शक्ति स्वरूपा सम्मान”

रायपुर, 7 मार्च 2026। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की प्रतिभाशाली, ऊर्जावान एवं संस्कारों के संवर्धन में योगदान देने वाली 15 महिलाओं का “शक्ति स्वरूपा सम्मान” कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, पारिवारिक एवं शासकीय सेवाओं में उल्लेखनीय भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में योग आयोग के भूतपूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों के करकमलों से सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू पांडेय (डिप्टी कमिश्नर, बिलासपुर), शिवाली तिवारी (PWD अधिकारी), कल्पना मिश्रा (व्याख्याता), सरोज पांडेय (महिला प्रकोष्ठ, बैंक अधिकारी), डॉ. वीणा मिश्रा (जिला आयुष अधिकारी, बेमेतरा), सोनालिका शुक्ला (लाइब्रेरियन, लोकभवन छत्तीसगढ़), ईरा पंत (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी), साधना शर्मा (शिक्षाविद, कोरबा), वंदना तिवारी (समाज सेविका, बिलासपुर), निधि पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा (समाज सेविका), नीलिमा मिश्रा, अनामिका शर्मा (साहित्यकार), गार्गी शर्मा (NCC कैडेट) तथा डॉ. नेहा शर्मा (दुर्ग) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान होली मिलन के अवसर पर सुमधुर गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में अजय शुक्ला (भिलाई), डॉ. सूरज दीवान (रायपुर), ईरा पंत एवं ऋतु पांडेय ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और सम्मान के महत्व को रेखांकित किया गया।



