Chhattisgarh
बिलासपुर-कोरबा-अमृतसर के यात्रियों के लिए राहत, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर सुविधा और अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गाड़ी संख्या 18237-18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 11 मार्च 2026 को अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यह सुविधा 13 मार्च 2026 को उपलब्ध रहेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की सुविधा मिलेगी और उन्हें यात्रा के दौरान राहत मिलेगी।



