Five teenage girls became ill after receiving the HPV vaccine.
Chhattisgarh

एचपीवी वैक्सीन लगाने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में एचपीवी वैक्सीन लगने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रभावित किशोरियां पिछोर क्षेत्र के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली हैं। इनमें अंजली, पूनम, रजनी, भारती और रेखा शामिल हैं। सभी की उम्र 14 वर्ष से अधिक है और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राज्य सरकार के मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन लगाई गई थी।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनकी जानकारी या सहमति के बिना ही बच्चियों को वैक्सीन लगा दी। टीका लगने के बाद किशोरियों को चक्कर, उल्टी और कमजोरी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी और मार्च 2026 में 14 से 15 वर्ष की करीब 8 लाख किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। यह वैक्सीन बाजार में 4000 रुपये से अधिक कीमत की होती है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसे निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है, जो एचपीवी वायरस के कारण होता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker