Durg-Raipur National Highway
ChhattisgarhDurg

दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे: कुम्हारी फ्लाईओवर पर आज से मरम्मत कार्य, यातायात डायवर्ट

भिलाई। दुर्ग–रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में रूटीन मरम्मत कार्य के चलते दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला ऊपरी मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह मार्ग आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा।

फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान इसमें कुछ मरम्मत कार्य की आवश्यकता पाई गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के ऊपरी मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस लेन से गुजारा जाएगा। यानी वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जा सकेंगे और नीचे वाले मार्ग से ही आवागमन करेंगे। इससे मरम्मत कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा और यातायात भी प्रभावित नहीं होगा।

बताया गया है कि नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में कुल चार फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इनके निर्माण पर करीब 280 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कुम्हारी फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, हालांकि वर्ष 2023-24 में इसे यातायात के लिए शुरू किया गया। इसके बाद भी समय-समय पर इसका रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाता रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker