ईरान-इजरायल युद्ध की आहट: तेहरान में आसमान में उठा धुएं का गुबार, कई संवेदनशील इलाके खाली कराए गए

तेल अवीव। इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। हमले के बाद ईरान के कई हिस्सों में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। इजरायली एयरफोर्स ने इसकी जानकारी दी है। राजधानी तेहरान में कई स्थानों पर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं।
हमले के बाद तेहरान के कई इलाकों में आग की लपटें और काला धुआं उठता देखा गया। बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान को निशाना बनाया है। वहीं हमले के बाद इजरायल में भी सायरन बजने लगे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की ओर से ईरान को लेकर लगातार कड़ी चेतावनियां दी जा रही थीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान को लेकर सख्त बयान देते रहे हैं।
ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी हमले की पुष्टि की है। अखबार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक तेहरान के कई स्थानों पर धमाके हुए हैं और इसका वीडियो भी सामने आया है।



