Chhattisgarh
अन्नदाताओं के लिए होली का उपहार: बिल्हा में आयोजित सम्मेलन में धान के अंतर की राशि जारी करेंगे मुख्यमंत्री

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज किसानों को होली से पहले बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की जाएगी।
इस अवसर पर बिल्हा में राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
राज्य सरकार द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिए जाने के साथ छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। सरकार का कहना है कि इस योजना से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और खेती को प्रोत्साहन मिलेगा।



