2027 की तैयारी: भाजपा ने घोषित किए 11 नए जिलाध्यक्ष, जातीय समीकरणों को साधने पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में 11 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इन नामों की सूची जारी की। घोषित जिलाध्यक्षों में सबसे अधिक चार पश्चिम क्षेत्र से हैं, जबकि ब्रज क्षेत्र से दो और अवध क्षेत्र से तीन जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
पार्टी के अनुसार इन नियुक्तियों के बाद सामान्य वर्ग के जिलाध्यक्षों की संख्या 51 हो गई है। इनमें 24 ब्राह्मण, 14 ठाकुर, 5 कायस्थ और 6 वैश्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग से 35 और अनुसूचित जाति वर्ग से 9 जिलाध्यक्ष हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच संतुलन साधने का प्रयास किया है।
जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए घोषित 11 नामों में तीन ब्राह्मण, दो मौर्य, दो पासी तथा एक-एक कायस्थ, ठाकुर, वैश्य और कश्यप समाज से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
घोषित जिलाध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं
शामली से रामजी लाल कश्यप
अमरोहा से उदय गिरी गोस्वामी
सहारनपुर से अजीत सिंह राणा
बागपत से नीरज शर्मा
पीलीभीत से गोकुल प्रसाद मौर्य
लखीमपुर से अरविंद गुप्ता
गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी
अयोध्या से राधे श्याम त्यागी
अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव
काशी से लाल बहादुर सरोज
सिद्धार्थनगर से दीपक मौर्य



