Open war between Afghanistan and Pakistan
Chhattisgarh

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खुला युद्ध: सीमा पर भारी गोलाबारी, दोनों देशों ने किया सैकड़ों सैनिकों को मारने का दावा

काबुल। अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला किया। टोलो न्यूज के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। बताया गया कि यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया।

अफगान सरकार का कहना है कि उसके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव हैं। साथ ही एक पाकिस्तानी सैन्य मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा करने का दावा भी किया गया है।

वहीं पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सरकार ने ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया है। पाकिस्तान वायुसेना ने काबुल और नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में हवाई हमले किए हैं।

पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं। 27 तालिबान चौकियां नष्ट करने और 9 पर कब्जा करने का भी दावा किया गया है।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है और दोनों देशों के बीच खुला युद्ध शुरू हो गया है।

दोनों देशों के दावे अलग

हमलों के बाद दोनों देशों ने नुकसान को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जिनमें से कुछ के शव अफगानिस्तान लाए गए और कई को जिंदा पकड़ लिया गया। मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के हमलों में अफगानिस्तान के 8 लोग मारे गए और 11 घायल हुए। 19 पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट और दो बेस तबाह करने का दावा भी किया गया है। करीब चार घंटे चली लड़ाई आधी रात को समाप्त होने की बात कही गई है।

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मुशर्रफ अली जैदी ने 133 अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा दोहराया है।

सीमा क्षेत्रों में तनाव जारी

नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे सीमा क्षेत्रों में अभी भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी रहने की खबर है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित बताई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदरूनी इलाकों में हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए थे।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।

हमले के बाद परिजनों से मिले अफगान सैनिक

पाकिस्तानी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से अफगान डिफेंस फोर्सेज के सैनिक नंगरहार प्रांत के बेहसूद जिले में मिले। बताया गया कि हमले में एक परिवार के अधिकांश सदस्य मारे गए और एक नाबालिग बच्चा ही जीवित बचा है।

सैनिकों ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker