ChhattisgarhPolitical
इंडिया AI समिट मामले में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यालय घेरने की तैयारी

रायपुर। दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान हुए विवाद के बाद सियासत तेज हो गई है। इसके विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।
प्रदर्शन आज दोपहर 2 बजे रायपुर के राजीव गांधी चौक से शुरू होगा। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा करेंगे।
युवा कांग्रेस ने बताया कि समिट के दौरान हुई घटनाओं के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।



