Chhattisgarh
अमानत में खयानत: कंपनी के लाखों रुपए डकारने वाले मैनेजर पर केस दर्ज, ऑडिट में खुली पोल

रायपुर। राजधानी में निजी कंपनी के मैनेजर पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। तेलीबांधा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्याम नगर स्थित भारत फायनेन्शियल इंक्लूजन प्रा.लि. में रामेश्वर दास मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि उसने 19 दिसंबर 2023 से 31 मई 2024 के बीच कंपनी के 9 लाख 53 हजार 899 रुपये का गबन किया।
एकाउंट वेरिफिकेशन के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर कंपनी की ओर से दीपक गोरचे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 408 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।



