खेल के मैदान में पसरा सन्नाटा: बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी अमृत बजाज का निधन, वीडियो वायरल

नरसिंहपुर। जिले के करेली क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना रांकई रोड पर सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया गया कि युवक ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी प्रवीन नौरिया रानी कमलापति से अधारताल जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।
इसी बीच पीछे से आ रही एक तीसरी बाइक भी गिरे हुए सवारों से टकरा गई, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। दुर्घटना में प्रवीन नौरिया को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार और असंतुलित बाइक साफ दिखाई दे रही है। करेली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



