Chhattisgarh
बिलासपुर में नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पर आयकर विभाग की कार्रवाई

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने दबिश दी। यह फैक्ट्री कोका कोला कंपनी के उत्पादों का निर्माण करती है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की गई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम फैक्ट्री पहुंची और वित्तीय अभिलेखों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि विभाग ने अन्य राज्यों में स्थित संबंधित इकाइयों पर भी कार्रवाई की है।
मौके पर अधिकारी आय से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। फैक्ट्री परिसर के बाहर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं।



