ChhattisgarhDhamtari
सड़क हादसे में कोबरा जवानों का निधन, मुख्यमंत्री ने लिखा- ईश्वर आत्मा को शांति दें

धमतरी। जिले में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि धमतरी में हुए इस दुखद हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। उन्होंने राष्ट्रसेवा में समर्पित दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और हादसे में घायल जवान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।



