जगदलपुर: इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी कार में मिला सीजीएमएससी के एसडीओ का शव

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बोधघाट थाना पुलिस को दी। मृतक की पहचान शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो वृन्दावन कॉलोनी के निवासी थे और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा। पुलिस के मुताबिक, युवक बीती रात शराब पीने के बाद किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मौत का कारण हृदयाघात माना है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



