Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर और रायगढ़ दौरा आज, कई स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। वे सुबह 10:45 बजे रायपुर हेलीपेड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:45 बजे जशपुर के कुनकुरी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे कुनकुरी से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे और शाम 5:20 बजे अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सर्किट हाउस रायगढ़ में रात्री विश्राम करेंगे।



