अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं से दहला छत्तीसगढ़: रायपुर में तीन और कोरबा में दो लोगों की गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर गुरुवार रात एक बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में घटी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि तीनों लोग सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। हादसे में 2 युवक और महिला की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग दूर-दूर तक फेंके गए।
दूसरी घटना कोरबा जिले के कटघोरा के मोरगा चौकी इलाके में हुई, जहां अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक के दौरान दो कारों को टक्कर मारी। इस टक्कर में दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।



