Chhattisgarh
रायपुर में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। विधानसभा थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मी और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार रात हुई। बाइक सवार भोजराज, प्यारी बाई और सुभम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसका इलाज जारी है।



