मैनपाट महोत्सव 2026: आज से सांस्कृतिक उत्सव शुरू, मुख्यमंत्री साय करेंगे आगाज

सरगुजा जिले के मैनपाट में कल से तीन दिवसीय ‘मैनपाट महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। पंद्रह फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान लोकगीत और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।।
महोत्सव के पहले दिन, 12 फरवरी को भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा के प्रसिद्ध छऊ नृत्य की भी प्रस्तुति होगी।
13 फरवरी को छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार अपने कार्यक्रम पेश करेंगी। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन, 15 फरवरी को बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुति देंगे।



