छत्तीसगढ़ में चढ़ा पारा: रायपुर में दिन का तापमान रात से दोगुना, अगले 7 दिन शुष्क रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रहा है और कड़ाके की ठंड का असर कम होने के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। शहरी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ राज्य में दस्तक दे सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश के अधिकतम तापमान में जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि 13 और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में गर्मी और रात को ठंडक का अहसास रहेगा।



