आज सस्ता हुआ सोना-चांदी: एमसीएक्स पर भारी बिकवाली, जानें आपके शहर का हाल

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में कल की तेजी के बाद आज गिरावट देखी जा रही है। दोनों धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में 614 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जबकि चांदी (Silver Price Today) में 2654 रुपये प्रति किलो की कमी देखी जा रही है।
सोने का भाव
आज सुबह 10:20 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,075 रुपये था, जिसमें 680 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोने ने अब तक 1,57,701 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम और 1,58,173 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम रिकॉर्ड बनाया है।
चांदी का दाम
चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। आज सुबह 10:23 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम 2,60,000 रुपये था, जिसमें 3018 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। चांदी ने अब तक 2,58,730 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम और 2,61,924 रुपये प्रति किलो का उच्चतम रिकॉर्ड बनाया है।



