Sound of Damru and Darshan of Shivling
Other

डमरू की आवाज और शिवलिंग के दर्शन, महाशिवरात्रि के सपनों में छिपा है भविष्य का राज

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन महादेव की साधना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि 5 फरवरी को मनाई जाएगी।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन अगर कोई व्यक्ति भगवान शिव के दर्शन करता है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को भविष्य से जुड़े खास संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के दर्शन के क्या शुभ संकेत हो सकते हैं।

सपने में शिवलिंग के दर्शन करना

महाशिवरात्रि के दिन सपने में शिवलिंग के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना यह दर्शाता है कि व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन से नकारात्मकता का नाश होगा। साथ ही महादेव की कृपा से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

महादेव और मां पार्वती के दर्शन

सपने में भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शन करना भी शुभ संकेत है। यह सपना खासकर विवाहित जोड़ों के लिए है, क्योंकि इससे घर-परिवार में कलह की समस्या समाप्त होती है और रिश्तों में मधुरता आती है।

त्रिशूल और डमरू

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में त्रिशूल दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का निवारण होगा और महादेव की कृपा प्राप्त होगी। वहीं, अगर सपने में डमरू की आवाज सुनाई दे, तो यह संकेत है कि जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

करियर में सफलता

अगर सपने में शिव जी के वाहन नंदी को देखा जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा और करियर में सफलता प्राप्त होगी।

महाशिवरात्रि के बाद करें यह कार्य

अगर महाशिवरात्रि के दिन सपने में महादेव के दर्शन किए हैं, तो सोमवार को सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं। साथ ही देसी घी का दीपक जलाएं और प्रभु की आरती करें। इसके अलावा फल और मिठाई का भोग लगाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें और अन्न-धन का दान करें।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker