'Super Wednesday' in the stock market
National

शेयर बाजार में ‘सुपर बुधवार’: निवेशकों की चांदी, इन दिग्गज शेयरों ने छुई नई ऊंचाई

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से तेजी का रुझान देखा जा रहा है, जो बुधवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 84,339.15 पर खुला, जबकि निफ्टी 25,935.15 के पिछले क्लोज़िंग लेवल से 25,997.45 पर ओपन हुआ।

इससे पहले गिफ्ट निफ्टी 93 अंक (0.36 फीसदी) चढ़कर 26,048.50 पर पहुंच गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही के नतीजों के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। हालिया ट्रेड डील के बाद अमेरिकी निर्यात-आधारित कंपनियां और मेटल सेक्टर के शेयरों में सक्रियता बनी रह सकती है।

निफ्टी50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी50 के टॉप गेनर शेयरों में आइशर मोटर्स सबसे ऊपर हैं, जबकि अपोलो हॉस्पिटल, मैक्स हेल्थ, एम एंड एम और टाइटन भी प्रमुख स्थानों पर हैं। वहीं, लूजर शेयरों में कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को, ग्रासिम और ट्रेंट टॉप 5 में शामिल हैं।

ब्रिटानिया के शेयरों में 6% की बढ़ोतरी

एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 11 फरवरी को लगभग 5% की बढ़ोतरी देखी गई। बुधवार को इन शेयरों का भाव 6,156 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया। कंपनी को Q3 में 682 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है।

टाइटन के शेयरों ने किया रिकॉर्ड हाई

बेहतर तिमाही नतीजों के बाद टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी टाइटन ने अपने शेयरों में रिकॉर्ड हाई 4,378 रुपये का स्तर छुआ। कंपनी ने FY2026 के Q3 में 1,684 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया, जो सालाना आधार पर 61% ज्यादा है।

ऑयल इंडिया का प्रॉफिट और रेवेन्यू घटे

ऑयल इंडिया के Q3 में प्रॉफिट 10.7% गिरकर 1,195.1 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू 0.08% घटकर 8,330.1 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके बावजूद कंपनी का शेयर 1.25% गिरकर 481.45 रुपये पर आ गया।

आयशर मोटर्स का शेयर 6% बढ़ा

आयशर मोटर्स का शेयर बुधवार को 6% से अधिक चढ़ा। Q3 में कंपनी का रेवेन्यू 22.94% बढ़कर 6,114.04 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 21.36% बढ़कर 1,420.61 करोड़ रुपये हो गया। इस समय कंपनी का शेयर BSE पर 7,748 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

टाटा कैपिटल ने जारी किए 1,250 करोड़ रुपये के डिबेंचर

टाटा कैपिटल ने 1,250 करोड़ रुपये के 12,500 सिक्योर्ड NCDs (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर) जारी किए हैं, जिन पर 7.95% का ब्याज दर है। यह प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर आवंटित किए गए हैं। टाटा कैपिटल के शेयर इस खबर के बीच बाजार में फोकस में रहेंगे।

आयशर मोटर्स अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाएगी

आयशर मोटर्स अपनी प्रोडक्शन क्षमता को 14.6 लाख यूनिट से बढ़ाकर 20 लाख यूनिट प्रति वर्ष करने जा रही है, जिसके लिए 958 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह कदम कंपनी के लॉन्ग-टर्म विकास योजना का हिस्सा है।

इंडोनेशियाई सब्सिडियरी को मिला बड़ा ठेका

आयशर मोटर्स की इंडोनेशियाई सब्सिडियरी को देश भर में 70,000 योद्धा और अल्ट्रा T.7 गाड़ियों का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। ये गाड़ियां कृषि कार्य और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स में मदद के लिए उपयोग की जाएंगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker