National

केरल में बन रहा देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर, मई 2026 तक काम पूरा होने की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत के सड़क बुनियादी ढांचे में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। केरल में नेशनल हाईवे 66 पर अरूर-थुरावूर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण अंतिम चरण में है, जो पूरा होने के बाद देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बन जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित यह फ्लाईओवर 12.75 किलोमीटर लंबा और छह लेन चौड़ा है।

परियोजना की लागत और प्रगति

लगभग 2,200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट का अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसके मई 2026 तक पूरी तरह तैयार होने की संभावना है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए करीब 2,500 मजदूर और 350 मशीनें दिन-रात काम कर रही हैं। फ्लाईओवर के सभी 360 सपोर्टिंग पिलर और 3,000 गर्डर तैयार कर लिए गए हैं, और वर्तमान में गर्डर लगाने के साथ ही टोल प्लाजा व एग्जिट रैंप का काम जारी है।

कनेक्टिविटी में होगा सुधार

इस एलिवेटेड हाईवे के शुरू होने से तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच का सफर न केवल आसान होगा, बल्कि माल ढुलाई की लागत में भी कमी आएगी। यह देश का सबसे लंबा सिंगल-पिलर वाला स्काईवे है, जो केरल के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई देगा। इससे नेशनल हाईवे 66 पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

देना होगा अतिरिक्त शुल्क

यात्रियों के समय की बचत करने वाली इस आधुनिक सुविधा के इस्तेमाल के लिए वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। इस छह-लेन एलिवेटेड स्ट्रेच से गुजरने वाले वाहनों के लिए अलग से टोल शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान यात्रियों को करना होगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker