यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी: होली पर गोंदिया से छपरा के बीच चलेगी सीधी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया विस्तृत शेड्यूल

राजनांदगांव। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली पर्व के अवसर पर गोंदिया से छपरा जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों का उद्देश्य होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करना है।
स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी
- गाड़ी संख्या 08863/08864 (गोंदिया-छपरा-गोंदिया) होली स्पेशल
- गाड़ी संख्या 08863: गोंदिया-छपरा होली स्पेशल, 01 मार्च 2026 को गोंदिया से 17:00 बजे रवाना होगी और 03 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08864: छपरा-गोंदिया होली स्पेशल, 03 मार्च 2026 को 4:45 बजे छपरा से रवाना होगी और 04 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08865/08866 (गोंदिया-छपरा-गोंदिया) होली स्पेशल
- गाड़ी संख्या 08865: गोंदिया-छपरा होली स्पेशल, 02 मार्च 2026 को गोंदिया से 17:00 बजे रवाना होगी और 04 मार्च 2026 को 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08866: छपरा-गोंदिया होली स्पेशल, 04 मार्च 2026 को 4:45 बजे छपरा से रवाना होगी और 05 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेनों का ठहराव
गोंदिया-छपरा-गोंदिया मार्ग पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय सारणी गाड़ी संख्या 08863/08864 के समान रहेगी। इन ट्रेनों में प्रमुख स्टेशन जैसे डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, रेवती, बकुलहा और अन्य शामिल हैं।
इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यात्रियों को होली के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।



