Chhattisgarh
नवा रायपुर में होगी साय कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री साय करेंगे अध्यक्षता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और जनहितकारी कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद् के सदस्य इस दौरान राज्य की वर्तमान प्रशासनिक और आर्थिक स्थिति की समीक्षा करेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लग सकती है।



