मजबूरी का ठेला: जशपुर में एंबुलेंस न मिलने पर 70 वर्षीय महिला को ठेले पर लादकर ले गए अस्पताल

जशपुर। जरूरत के समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठेले पर लादकर जिला चिकित्सालय पहुंचाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुरानीटोली निवासी रजनी होता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। मजबूरी में स्थानीय लोगों ने महिला को ठेले में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस जात्रा ने बताया कि कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीण मरीज को अस्पताल ले आए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल महिला की हालत में सुधार है और वह स्वस्थ है।



