तुमसर रोड यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 24 से 31 जनवरी तक 14 ट्रेनें रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के तहत कई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन परियोजना से जुड़े कार्य के लिए तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक लिए जाने के कारण कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें से 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक, जबकि 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी के बीच नहीं चलेंगी। रद्द की गई गाड़ियों में अधिकांश पैसेंजर और मेमू ट्रेनें शामिल हैं, जो रायपुर से नागपुर के बीच संचालित होती हैं। इससे दैनिक यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
24 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
24 से 31 जनवरी तक तुमसर रोड से छूटने वाली 58817 तुमसर रोड-पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी से छूटने वाली 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) जंक्शन से छूटने वाली 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी से छूटने वाली 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
28 से 31 जनवरी तक दुर्ग से छूटने वाली 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी।
28 से 31 जनवरी तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू नहीं चलेगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
24 से 31 जनवरी तक 78811 तुमसर रोड-तिरोडी डेमू तुमसर रोड के स्थान पर गोबरवाही तक चलेगी, यानी गोबरवाही और तुमसर रोड के बीच नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक तिरोडी से छूटने वाली 78812 तिरोडी-तुमसर रोड डेमू गोबरवाही तक चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक 78813 तिरोडी-बालाघाट डेमू तिरोडी के स्थान पर गोबरवाही से बालाघाट के लिए चलेगी, यानी गोबरवाही और तुमसर रोड के बीच नहीं चलेगी।
24 से 31 जनवरी तक बालाघाट से छूटने वाली 78814 बालाघाट-तिरोडी डेमू गोबरवाही तक चलेगी।
नियंत्रित होकर चलने वाली ट्रेनें
29 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और तुमसर रोड के बीच 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।
31 जनवरी को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और गोंदिया के बीच 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।



