Chhattisgarh

रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्ती, 165 नग जब्त



रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के उपयोग और बिक्री पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह और नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप साहू के निर्देश पर पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने बूढ़ापारा स्थित मोती पतंग भंडार और सत्ती बाजार स्थित संजय पतंग भंडार का निरीक्षण किया। जांच में मोती पतंग भंडार से 110 नग और संजय पतंग भंडार से 55 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। कुल 165 नग चाइनीज मांझा को मौके पर ही जब्त किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से आवश्यक है। चाइनीज मांझा से पतंगबाजों और राहगीरों को गंभीर चोट लगने की आशंका रहती है, वहीं यह पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी घातक है। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित मांझा पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में इस तरह के औचक निरीक्षण और जागरूकता अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षित और जिम्मेदार पतंगबाजी को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री या उपयोग की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और चाइनीज मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप साहू ने बताया कि आगामी उत्तरायण पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही दुकानदारों और आम जनता को जागरूक करने के लिए पोस्टर और सूचना पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देशानुसार जब्त चाइनीज मांझा का सुरक्षित तरीके से निपटान किया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker